खेल की खबरें | भारतीय ग्रैंडमास्टर सेतुरमन ने बार्सीलोना ओपन जीता, मुरली तीसरे स्थान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर एस पी सेतुरमन ने बार्सीलोना ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया जबकि कार्तिकेयन मुरली तीसरे स्थान पर रहे ।
बार्सीलोना, 27 अगस्त भारतीय ग्रैंडमास्टर एस पी सेतुरमन ने बार्सीलोना ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया जबकि कार्तिकेयन मुरली तीसरे स्थान पर रहे ।
सेतुरमन ने नौ दौर में 7 . 5 अंक बनाये और वह रूस के दानिल युफा की तुलना में बेहतर टाइब्रेकर स्कोर के आधार पर विजयी रहे । युफा और सेतुरमन के समान अंक थे ।
नौवे और आखिरी दौर में सेतुरमन ने अराम हाकोबयान को हराया ।शीर्ष वरीयता प्राप्त सेतुरमन पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रहे और छह बाजियां जीतने के अलावा तीन ड्रॉ खेली ।
आखिरी तीनों दौर में उन्होंने जीत दर्ज की और भारत के एन आर विसाख तथा आर्मेनिया के अराम हाकोबयान को हराया । उन्हें इस जीत से 8 . 5 ईएलओ अंक मिले जबकि मुरली को 6. 4 अंक मिले ।
सेतुरमन और मुरली ने पांचवें दौर में ड्रॉ खेला था । मुरली ने छह मुकाबले जीते , दो ड्रॉ खेले और छठे दौर में हाकोबयान से हार गए ।
भारत के अंतरराष्ट्रीय मास्टर एन आर विग्नेश और महिला ग्रैंडमास्टर आर वैशाली क्रमश: 15वें और 16वें स्थान पर रहे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2021 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

