विदेश की खबरें | गुजरात में गिरफ्तार चार आईएसआईएस संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला भारत सरकार लेगी : श्रीलंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की सरकार ने सोमवार को कहा कि पिछले हफ्ते अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किए गए चार श्रीलंकाई आईएसआईएस संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में भारत फैसला करेगा, जबकि यहां के अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि क्या वे द्वीप राष्ट्र में आतंकवादी कृत्यों में शामिल थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 27 मई श्रीलंका की सरकार ने सोमवार को कहा कि पिछले हफ्ते अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किए गए चार श्रीलंकाई आईएसआईएस संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में भारत फैसला करेगा, जबकि यहां के अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि क्या वे द्वीप राष्ट्र में आतंकवादी कृत्यों में शामिल थे।

गुजरात आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने 19 मई को प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े चार श्रीलंकाई नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर अपने पाकिस्तान स्थित आकाओं के निर्देशों के बाद भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने आए थे।

चारों लोगों ने 19 मई को कोलंबो से चेन्नई के लिए इंडिगो कंपनी की उड़ान ली थी।

श्रीलंका के कानून मंत्री विजयदास राजपक्षे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत उनसे (गिरफ्तार संदिग्धों से) अपने कानून के मुताबिक निपटेगा। श्रीलंका इस बात की जांच करेगा कि क्या वे यहां रहते हुए किसी आतंकवादी कृत्य में भागीदार रहे हैं या किसी समूह की सहायता की है।’’

पिछले हफ्ते, श्रीलंकाई अधिकारियों ने गुजरात में गिरफ्तार किए गए चार श्रीलंकाई लोगों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय अभियान चलाया। श्रीलंकाई पुलिस ने चार गिरफ्तार आईएसआईएस संदिग्धों के एक साथी को पिछले बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने कहा था कि संदिग्धों का सहयोगी मादक पदार्थों के एक तस्कर का बेटा है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\