देश की खबरें | सितंबर में वियतनाम और सिंगापुर से खेलेगी भारतीय फुटबॉल टीम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम सितंबर में सिंगापुर और वियतनाम के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच खेलेगी ।
नयी दिल्ली, 11 अगस्त भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम सितंबर में सिंगापुर और वियतनाम के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच खेलेगी ।
भारतीय टीम 24 सितंबर को सिंगापुर से और 27 सितंबर को मेजबान वियतनाम से खेलेगी ।
वियतनाम फीफा विंडो (19 से 27 सितंबर) में इन मैचों का आयोजन कर रहा है जो 2022 एएफएफ मित्सुबिशि इलेक्ट्रिक कप की तैयारी के लिये अहम हैं ।
भारतीय टीम 22 सितंबर को वियतनाम जायेगी और 28 सितंबर को लौटेगी ।
वियतनाम फुटबॉल महासंघ के अनुसार तीनों टीमें 21 से 27 सितंबर तक टूर्नामेंट खेलेंगी और अधिकतम अंक पाने वाली टीम को विजेता घोषित किया जायेगा ।
भारत इस समय फीफा रैंकिंग में 104वें स्थान पर है जबकि वियतनाम 97वें और सिंगाप़ुर 159वें स्थान पर है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)