देश की खबरें | पाकिस्तान की हिरासत में भारतीय मछुआरे की मौत, दो साल में आठवीं मौत

नयी दिल्ली, 24 जनवरी कराची जेल में सजा पूरी होने के बाद भी बंद एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मछुआरे की पहचान बाबू के रूप में हुई है और बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों में पाकिस्तान में जान गंवाने वाला आठवां भारतीय मछुआरा है।

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ‘‘बाबू को 2022 में पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उसकी सजा पूरी होने और उसकी भारतीय राष्ट्रीयता की पुष्टि होने के बावजूद उसे पाकिस्तानी अधिकारियों ने रिहा नहीं किया।’’

सूत्रों ने बताया कि अपनी सजा पूरी कर चुके 180 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जेल से रिहाई का इंतजार कर रहे हैं।

भारत लगातार पाकिस्तान के समक्ष कैदियों की शीघ्र रिहाई का मुद्दा उठाता रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)