देश की खबरें | कतर में नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों से भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने मुलाकात की, कुशलक्षेम जाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कतर में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को हिरासत में लिए जाने के मामले में उसे दूसरी बार राजनयिक पहुंच प्राप्त हुई है और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने वहां भारतीयों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना है।

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कतर में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को हिरासत में लिए जाने के मामले में उसे दूसरी बार राजनयिक पहुंच प्राप्त हुई है और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने वहां भारतीयों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि हम कतर में भारतीयों को हिरासत में लिये जाने के मामले से अवगत है, हमने वहां के प्रशासन के समक्ष इस मामले को लगातार उठाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आज हमें हिरासत में बंद भारतीयों तक राजनयिक पहुंच प्राप्त हुई है। भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने हिरासत में लिये गए भारतीयों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि इस मुलाकात में हमने यह जानने का भी प्रयास किया कि उन्हें और किस प्रकार की सहायता की जरूरत है।

बागची ने कहा कि हम उनके परिवार के लोगों के साथ मुलाकात में भी सहायता प्रदान कर रहे हैं।

इन भारतीय नागरिकों को हिरासत में लेने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा कि इन्हें हिरासत में लेने या गिरफ्तार किये जाने के कारणों के बारे में कतर प्रशासन से पूछा जाए और इसके बारे में वे ही बेहतर बता सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय नियमित रूप से इस मुद्दे को कतर प्रशासन के समक्ष उठा रहा है तथा इनके परिवार के कुछ लोगों को मिलने के लिये आने की अनुमति दी गई ।

ज्ञात हो कि कतर में हिरासत में लिये गये लोग दाहरा ग्लोबल टेक्नॉलोजी एंड कंसलटेंसी के लिए काम कर रहे थे। यह एक निजी कंपनी है।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें