देश की खबरें | मुश्किल समय में देश के लिए खुशी और उम्मीद लेकर आई भारतीय क्रिकेट टीम: सोनिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शानदार जीत के लिए बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और कहा कि भारतीय खिलाड़ी इस मुश्किल समय में देश के लिए खुशी एवं उम्मीद लाए हैं।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शानदार जीत के लिए बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और कहा कि भारतीय खिलाड़ी इस मुश्किल समय में देश के लिए खुशी एवं उम्मीद लाए हैं।

उन्होंने भारतीय टीम को संबोधित पत्र में कहा, ‘‘प्रिय टीम इंडिया, करोड़ों भारतीय नागरिकों की तरह मैं भी आपकी शानदार, साहसिक और ऐतिहासिक जीत पर बहुत खुश एवं गौरवान्वित हूं। आपका बेहतरीन प्रदर्शन भारत के लिए गौरवशाली पल लेकर आया और भारतीय टीम के खिलाड़ियों की शानदार प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित किया।’’

सोनिया के मुताबिक, भारतीय टीम में वो अनुशासन, शारीरिक और मानिसक दृढ़ता तथा बेमिसाल टीम भावना भी प्रदर्शित हुई जिन्होंने इस जीत का मार्ग प्रशस्त किया और भविष्य में टीम के लिए बहुत सारी विजय लेकर आएंगी।

उन्होंले कहा, ‘‘आप लोगों ने पृथकवास (क्वारंटाइन) में रहने और फिर नस्लीय अपशब्दों का सामना करने के बाद जिस तरह से लड़ने की भावना दिखाई उससे आपने पूरे देश की सराहना और सम्मान हासिल किया है तथा हम सबके लिए इस मुश्किल समय में खुशी और उम्मीद लेकर आए हैं।’’

उल्लेखनीय है कि भारत ने बुधवार को श्रृंखला 2-1 से जीतकर बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने नाम बरकरार रखी।

चौथे और अखिरी टेस्ट मैच में भारत के सामने 328 रन का लक्ष्य था जो उसने सात विकेट खोकर हासिल किया। भारत की तरफ से शुभमन गिल ने 91, ऋषभ पंत ने नाबाद 89 और चेतेश्वर पुजारा ने 56 रन बनाये।

आस्ट्रेलिया की गाबा मैदान पर पिछले 32 वर्षों में यह पहली हार है जबकि भारत ने यहां अपनी पहली जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन