विदेश की खबरें | भारतीय दंपति यूएई में फ्लैट में मृत पाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अबुधाबी में एक भारतीय दंपति अपने फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।
दुबई ,26 जुलाई अबुधाबी में एक भारतीय दंपति अपने फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।
मीडिया खबरों में यह जानकारी दी गई।
यह भी पढ़े | आतंकवादी संगठनों के पाकिस्तानी आकाओं के नाम अब भी काली सूची में शामिल नहीं: UN रिपोर्ट.
खलीज़ टाइम्स की खबर के अनुसार केरल के कोझिकोड जिले के जनार्दनन पाट्टेरी (57) और मिनिजा (52) करीब 18 वर्षों से अबुधाबी में रह रहे थे।
खबर के अनुसार पाट्टेरी एक ट्रैवल एंजेसी में काम करते थे और हाल ही में उनकी नौकरी चली गई थी, वहीं मिनिजा चार्टर्ड अकाउंटेंट थीं।
यह भी पढ़े | अमेरिका: टेक्सास पहुंचा इस साल का पहला अटलांटिक तूफान, बाढ़ की आशंका.
खबर में एक पारिवारिक मित्र के हवाले से कहा गया,‘‘वे शांत लोग थे। मुझे याद नहीं कि उनका किसी के साथ कोई विवाद था। पाट्टेरी की नौकरी चली गई थी। इससे पहले उन्होंने अपनी कार बेच दी थी। सारे मित्र और सहयोगी स्तब्ध हैं। यह अकल्पनीय है।’’
दंपति का एक बेटा है जो बेंगलुरु में काम करता है।
खबर के अनुसार पुलिस को दोनों बृहस्पतिवार रात को अपने फ्लैट के अंदर मृत मिले।
एक सामाजिक कार्यकर्ता शवों को स्वेदश भेजने के मामले की पैरवी कर रहा है।
दंपति की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)