देश की खबरें | संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुआ भारतीय दल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बल के 81 कर्मियों का एक दल बुधवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना हुआ। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 नवंबर संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बल के 81 कर्मियों का एक दल बुधवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना हुआ। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

यह अभ्यास 22 नवंबर से छह दिसंबर 2023 तक पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई दल में रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना से 20-20 कर्मी शामिल होंगे।

बयान में कहा गया है कि अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ 2022 में शुरू किया गया था और पहला संस्करण महाजन, राजस्थान में आयोजित किया गया था। इसे भारत और ऑस्ट्रेलिया में वैकल्पिक रूप से आयोजित करने के लिए वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाने की योजना है।

बयान के अनुसार अभ्यास का उद्देश्य सहयोगात्मक साझेदारी को बढ़ावा देना और दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है।

बयान में कहा गया है कि यह अभ्यास शांति स्थापना अभियानों पर संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र के तहत शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में बहु-क्षेत्र संचालन करते समय अंतर-अभियानगत समन्वय को भी बढ़ावा देगा।

बयान के अनुसार यह संयुक्त अभ्यास विचारों के आदान-प्रदान और सामरिक अभियानों के संचालन के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं का संयुक्त रूप से अभ्यास को बढ़ावा देगा।

बयान में कहा गया है कि कंपनी एवं बटालियन स्तर पर सामरिक कार्रवाइयों के अलावा हताहत प्रबंधन और निकासी का भी पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके अनुसार यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच समझ को बढ़ावा देने और दोनों मित्र देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने में भी मदद करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी