देश की खबरें | भारतीय तटरक्षक ने सुनामी का पता लगाने वाला उपकरण थाई पोत को सौंपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तटरक्षक ने डिगलीपुर के पास एक थाई पोत को सुनामी का पता लगाने वाला एक उपकरण सुरक्षित सौंप दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पोर्ट ब्लेयर, 24 नवंबर भारतीय तटरक्षक ने डिगलीपुर के पास एक थाई पोत को सुनामी का पता लगाने वाला एक उपकरण सुरक्षित सौंप दिया।

यह उपकरण कुछ महीने पहले बहकर चला आया था।

यह भी पढ़े | Nitish Kumar Fan: नीतीश कुमार की जीत पर अपनी उंगलियां काट देता है ये जबरा फैन, अब तक चार बार दे चुका है ‘बलि’.

थाईलैंड के राष्ट्रीय आपदा चेतावनी केंद्र द्वारा बंगाल की खाड़ी में लगाया गया उपकरण खराब मौसम के कारण प्रणाली से टूट गया था और बहकर उत्तरी अंडमान सागर में आ गया था।

भारतीय तटरक्षक के एक प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सोना खरीदने के लिए सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म बनकर उभरा PhonePe.

थाई अधिकारियों के अनुरोध पर भारतीय तटरक्षक पोत राजवीर ने इसका पता लगाया और जुलाई में वेस्ट आइलैंड के पास उपकरण को बरामद किया।

उपकरण डिगलीपुर लाया गया था और तटरक्षक कार्यालय में रखा गया था।

प्रवक्ता ने कहा कि उपकरण सोमवार को थाई पोत को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now