खेल की खबरें | भारतीय कोच मनोलो ने हांगकांग के खिलाफ मुकाबले से पूर्व आत्मविश्वास जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. थाईलैंड के खिलाफ हाल ही में मिली हार के बावजूद भारत के मुख्य कोच मनोलो मारक्वेज ने हांगकांग के खिलाफ होने वाले 2027 एशियाई कप क्वालीफायर के ग्रुप सी के अहम मुकाबले की पूर्व संध्या पर सोमवार को आत्मविश्वास जताया।

कोवलून (हांगकांग), नौ जून थाईलैंड के खिलाफ हाल ही में मिली हार के बावजूद भारत के मुख्य कोच मनोलो मारक्वेज ने हांगकांग के खिलाफ होने वाले 2027 एशियाई कप क्वालीफायर के ग्रुप सी के अहम मुकाबले की पूर्व संध्या पर सोमवार को आत्मविश्वास जताया।

विश्व रैंकिंग में 127वें स्थान पर काबिज भारत ने क्वालीफायर में धीमी शुरुआत की थी। टीम ने मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ खेला था और उसके बाद पिछले हफ्ते थाईलैंड के खिलाफ मैत्री मैच में 0-2 से हार गया।

मनोलो ने कहा, ‘‘मेरे हिसाब से ज्यादातर कोच मैत्री मैचों में स्कोर को लेकर चिंतित नहीं होते। हम अहम मैच (हांगकांग के खिालफ) पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है कि हर कोई स्कोर (थाईलैंड के खिलाफ) के बारे में बात करता है लेकिन अगर हमने बनाए गए मौकों पर गोल किया होता तो यह अलग होता। यह फुटबॉल है।’’

इस साल अब तक खेले गए तीन मैचों में से भारत ने एक जीता है, एक ड्रॉ रहा और एक गंवाया है।

ग्रुप सी की तालिका में 25 मार्च को मैच के पहले दिन दोनों मुकाबले गोलरहित समाप्त होने के बाद सभी चार टीम एक-एक अंक पर बराबर हैं। भारत और बांग्लादेश ने शिलांग में ड्रॉ खेला जबकि हांगकांग ने भी सिंगापुर में एक अंक प्राप्त किया।

केवल ग्रुप विजेता ही 2027 में होने वाले एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करेंगे।

मनोलो ने कहा, ‘अगर हम पिछली फीफा विंडो से तुलना करें तो इस बार हमारी तैयारी बहुत बेहतर रही है जहां आपके पास व्यावहारिक रूप से बहुत अधिक समय नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास कोलकाता, बैंकॉक और यहां हांगकांग में तैयारी के लिए लगभग तीन सप्ताह थे। और हम प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।’’

हांगकांग के मुख्य कोच एशले वेस्टवुड भारतीय फुटबॉल के लिए कोई अजनबी नहीं हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कोच की भूमिका निभाने से पहले बेंगलुरु एफसी, एटीके और पंजाब एफसी जैसे भारतीय क्लबों को कोचिंग दी है।

वेस्टवुड ने कहा, ‘‘मैं 2013 में भारत गया था और देश उस समय की तुलना में लाखों मील आगे है। मैं उनके कोच को जानता हूं, मैंने आईएसएल देखा है। वह एक अच्छे कोच हैं और वह एफसी गोवा के साथ अच्छा काम कर रहे हैं। वह सही कोचिंग देते हैं, वह सही तैयारी करते हैं और उनके खिलाड़ी हमेशा फिट रहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम में भावना अच्छी है और हर कोई एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहता है। हम इसके लिए उत्सुक हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका