America: अमेरिका में धनशोधन के जुर्म में भारतीय नागरिक को 15 महीने की जेल की सजा
अमेरिका में एक भारतीय ट्रक चालक को धन शोधन और अवैध तरीके से आग्नेयास्त्र रखने के जुर्म में 15 महीने की जेल की सजा सुनाई गयी है और उस पर 4,710 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. न्याय विभाग के अनुसार, इंडियाना के लवप्रीत सिंह ने मार्च में धन शोधन का एक आरोप स्वीकार कर लिया.
वाशिंगटन, 31 जुलाई : अमेरिका (America) में एक भारतीय ट्रक चालक को धन शोधन और अवैध तरीके से आग्नेयास्त्र रखने के जुर्म में 15 महीने की जेल की सजा सुनाई गयी है और उस पर 4,710 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. न्याय विभाग के अनुसार, इंडियाना के लवप्रीत सिंह ने मार्च में धन शोधन का एक आरोप स्वीकार कर लिया. उसने एक धोखाधड़ी योजना के तौर पर अपने एक साथी से धन लेने और उसे कहीं और पहुंचाने का दोष स्वीकार किया साथ ही गैरकानूनी रूप से आग्नेयास्त्र रखने का भी आरोप स्वीकार किया.
न्याय विभाग ने शुक्रवार को बताया कि ट्रक चालक के तौर पर काम करने वाले सिंह को 15 महीने की जेल की सजा हुई है और उसपर धन शोधन तथा आग्नेयास्त्र अपराधों की क्षतिपूर्ति के तौर पर 4,710 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. यह भी पढ़ें : America: बचाव विमान अफगानिस्तान के 200 नागरिकों को लेकर अमेरिका पहुंचा
अदालत में मुकदमे और गवाही के अनुसार, सिंह ने 2015 से लेकर 2018 तक अमेरिका तथा भारत में नौ अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी, मेल धोखाधड़ी और बैंक धोखाधड़ी की. साथ ही उस पर धन शोधन का आरोप भी लगाया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2021 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

