एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस में भारतीय नागरिक की मौत: भारतीय दूतावास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और अधिकारी उसके शव को घर वापस भेजने का प्रयास कर रहे हैं। यहां भारतीय दूतावास ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | रूस में भारतीय नागरिक की मौत: भारतीय दूतावास
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मॉस्को, छह मार्च रूस में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और अधिकारी उसके शव को घर वापस भेजने का प्रयास कर रहे हैं। यहां भारतीय दूतावास ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दूतावास ने कहा कि मृतक की पहचान मोहम्मद असफान के रूप में हुई है। हालांकि दूतावास ने उसकी मौत की परिस्थितियों के बारे में कोई विवरण नहीं दिया।

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमें एक भारतीय नागरिक श्री मोहम्मद असफान की मृत्यु के बारे में पता चला है। हम परिवार और रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं। मिशन उनके शव को भारत भेजने का प्रयास करेगा।”

मीडिया में आईं खबरों मुताबिक रूसी सेना में सुरक्षा सहायक के रूप में भर्ती किए गए कई भारतीयों को यूक्रेन से लगे रूस के कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में रूसी सैनिकों के साथ मिलकर लड़ने के लिए भी मजबूर किया गया है।

पिछले हफ्ते, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नयी दिल्ली में कहा था कि अधिकारी रूसी सेना के सहायक कर्मचारी के रूप में काम कर रहे लगभग 20 भारतीय नागरिकों की "जल्द कार्यमुक्ति" के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

जायसवाल ने कहा था, "हमारी समझ से लगभग 20 लोग (भारतीय) हैं जो रूसी सेना के साथ सहायक कर्मचारी रूप में काम करने के लिए वहां गए हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2024 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).