एजेंसी न्यूज

अमेरिकी सीमा सुरक्षा एजेंसी की हिरासत में भारतीय नागरिक हुआ COVID-19 से संक्रमित

मैक्सिको सीमा से अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा गया 31 वर्षीय भारतीय नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. वह सीमा सुरक्षा एजेंसी की हिरासत में संक्रमित होने वाला पहला शख्स है. जेंसी ने कहा कि वह सीबीपी की हिरासत में कोविड-19 से संक्रमित होने वाला पहला व्यक्ति है.

अमेरिकी सीमा सुरक्षा एजेंसी की हिरासत में भारतीय नागरिक हुआ COVID-19 से संक्रमित
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

न्यूयॉर्क, 28 अप्रैल: मैक्सिको सीमा से अमेरिका (America) में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा गया 31 वर्षीय भारतीय नागरिक कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाया गया है. वह सीमा सुरक्षा एजेंसी की हिरासत में संक्रमित होने वाला पहला शख्स है. अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (यूएस सीबीपी) ने बताया कि 23 अप्रैल को सीमा गश्ती एजेंट ने मैक्सिको (Maxico) के तीन नागरिकों और एक भारतीय को इस शक में पकड़ा कि वे कैलिफोर्निया के पास मैक्सिको की सीमा से अमेरिका में अवैध तरीके से घुसे हैं.

सीबीपी के कार्यकारी आयुक्त मार्क मोरगन ने बताया कि मैक्सिको के नागरिक तो अपने देश लौट गए, लेकिन भारतीय को सीमा गश्ती केंद्र लाया गया. भारतीय की पहचान उजागर नहीं की गई है. उसमें फ्लू के लक्षण दिखे, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे पृथकवास में रखा. उसकी कोरोना वायरस की जांच कराई गई और इसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

यह भी पढ़ें: COVID-19 संक्रमण काल मे बीजेपी देश मे चला रही है राहत अभियान, जरूरतमंदो के बीच पार्टी ने बांटे 9.5 करोड़ फूड पैकेज

एजेंसी ने कहा कि वह सीबीपी की हिरासत में कोविड-19 से संक्रमित होने वाला पहला व्यक्ति है.

उसने कहा कि वह फिलहाल उन लोगों का पता लगा रही है जो उसके संपर्क में आए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).