विदेश की खबरें | श्रीलंका के नौसैनिक पोत से टकराने के बाद डूबी भारतीय नौका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत की मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली एक नौका कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमारेखा को पार करते समय श्रीलंकाई नौसेना के एक पोत से टकराने के बाद उसके जलक्षेत्र में डूब गयी और लापता मछुआरों की तलाश और बचाने का कार्य जारी है। नौसेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोलंबो, 19 जनवरी भारत की मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली एक नौका कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमारेखा को पार करते समय श्रीलंकाई नौसेना के एक पोत से टकराने के बाद उसके जलक्षेत्र में डूब गयी और लापता मछुआरों की तलाश और बचाने का कार्य जारी है। नौसेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भारतीय नौका सोमवार को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमारेखा (आईएमबीएल) में डेल्फ्ट द्वीप के उत्तर पश्चिम में करीब आठ समुद्री मील दूर डूब गयी।

श्रीलंकाई नौसेना ने कहा था कि डूब गयी भारतीय नौका और उस पर सवार मछुआरों का पता लगाने के लिए उसने तलाश और बचाव अभियान शुरू किया है।

उसने कहा, ‘‘नौसेना की इकाइयों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमारेखा को पार करते हुए श्रीलंकाई जल क्षेत्र में घुस रहे भारतीय ट्रॉलरों को जब्त करने के लिए अभियान चलाया।’’

नौसेना के अनुसार उसे 50 से अधिक ट्रॉलर दिखाई दिये थे।

इसी अभियान के दौरान एक भारतीय ट्रॉलर ने मौके से बच निकलने का प्रयास किया जिसके कारण वह श्रीलंकाई नौसेना के पोत से टकरा गयी।

बयान में कहा गया, ‘‘टक्कर से एसएलएन फास्ट अटैक क्राफ्ट पोत भी क्षतिग्रस्त हो गया जिसे बाद में मरम्मत के लिए सुरक्षित कानकेसनतुरई हार्बर लाया गया।’’

नौसेना ने फिर डूब गये ट्रॉलर पर सवार मछुआरों की तलाश और उन्हें बचाने के अभियान की शुरुआत की। लापता मछुआरों की संख्या नहीं पता।

नौसेना ने कहा संबंधित भारतीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और घटना की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\