विदेश की खबरें | लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के अंतरिम बल में तैनात भारतीय बटालियन ने पर्यावरण पुरस्कार जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) में तैनात एक भारतीय बटालियन ने कचरा कम करने, प्लास्टिक का पुन: उपयोग करने, ग्रीन हाऊस तथा जैविक खाद के गड्ढे बनाने के उद्देश्य वाली एक परियोजना के लिए पर्यावरण संबंधी प्रथम पुरस्कार जीता है।

संयुक्त राष्ट्र, 10 जुलाई लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) में तैनात एक भारतीय बटालियन ने कचरा कम करने, प्लास्टिक का पुन: उपयोग करने, ग्रीन हाऊस तथा जैविक खाद के गड्ढे बनाने के उद्देश्य वाली एक परियोजना के लिए पर्यावरण संबंधी प्रथम पुरस्कार जीता है।

यूएनआईएफआईएल की भारतीय बटालियन (इंडबट) को परियोजना के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

यह भी पढ़े | किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शिखर वार्ता की संभावनाओं को किया खारिज.

यूएनआईएफआईएल के मिशन प्रमुख तथा बल के कमांडर मेजर जनरल स्टीफानो डेल कोल ने पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से नवोन्मेषी परियोजना को शुरू करने और क्रियान्वित करने के लिए सात मिशन इकाइयों को वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किए।

मिशन के सेक्टर वेस्ट मुख्यालय और आयरिश-पोलिश बटालियन ने दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया है।

यह भी पढ़े | बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा- सैन्य तानाशाहों ने जनता का चरित्र बिगाड़ दिया.

विज्ञप्ति में बताया गया कि सेक्टर वेस्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रबंधन केंद्र (आईएमसी) की परियोजना का उद्देश्य कचरे को जैविक खाद में बदलना और स्थानीय समुदायों को देना है।

इस पुरस्कार की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में की गई थी। इसका उद्देश्य मिशन के परिचालन क्षेत्रों में पर्यावरण संबंधी उपलब्धियों की पहचान करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\