एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्क केएससीए टी20 के पहले नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने मंगलवार को यहां महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 से पहले हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सर्वाधिक 13.20 लाख रुपये की बोली हासिल की।

खेल की खबरें | भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्क केएससीए टी20 के पहले नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनें

बेंगलुरु, 15 जुलाई भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने मंगलवार को यहां महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 से पहले हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सर्वाधिक 13.20 लाख रुपये की बोली हासिल की।

देवदत्त के लिए 11 से 27 अगस्त तक दर्शकों के बिना आयोजित होने वाली लीग के लिए हुबली टाइगर्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अभिनव मनोहर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे को दूसरी सबसे ऊंची बोली मिली, दोनों के लिए क्रमशः हुबली टाइगर्स और मैसूर वॉरियर्स ने एक समान 12.20 लाख रुपये खर्च किये।

गेंदबाजों में शिवमोग्गा लायंस ने कर्नाटक के तेज गेंदबाज विद्वथ कावेरप्पा के लिए 10.80 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाई, जबकि बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने तेज गेंदबाज विद्याधर पाटिल के लिए 8.30 लाख रुपये खर्च किए।

शिवमोगा लायंस ने भारत ए के बल्लेबाज अनीश्वर गौतम को 8.20 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा, जबकि मैंगलोर ड्रैगन्स ने अनुभवी श्रेयस गोपाल के लिए 8.60 लाख रुपये की बोली लगाई।

प्रत्येक टीम अपने संबंधित क्षेत्र से दो और खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).