एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इंडियन बैंक का दूसरी तिमाही शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 412 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 412.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 358.56 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

जरुरी जानकारी | इंडियन बैंक का दूसरी तिमाही शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 412 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 412.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 358.56 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

इंडियन बैंक में एक अप्रैल, 2020 से इलाहाबाद बैंक का विलय हुआ। इसलिए इन नतीजों की तुलना पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 11,669.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 6,045.32 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान कुल ऋण पर बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) बढ़कर 9.89 प्रतिशत हो गईं, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7.20 प्रतिशत थीं। हालांकि, बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 2.96 प्रतिशत रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3.54 प्रतिशत था।

यह भी पढ़े | तल्खियां भुलाकर बच्चे के अपहरण की गुत्थी सुलझाने के लिये साथ आई महाराष्ट्र और बिहार पुलिस.

तिमाही के दौरान डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए बैंक का प्रावधान बढ़कर 2,284.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 909.36 करोड़ रुपये था। सिर्फ डूबे कर्ज के लिए बैंक का प्रावधान 720.90 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,880.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).