इंडियन बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई
इंडियन बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा है कि घटी बयाज दर तीन मई से प्रभावी होगी। इसमें कहा गया है कि बैंक की एम साल की एमसीएलआर दर 0.30 प्रतिशत घटकर मौजूदा 8.10 प्रतिशत से घटकर 7.80 प्रतिशत पर आ गई है।
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने बुधवार को सीमांत लागत आधारित कर्ज की ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.30 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है। बैंक ने बाजार में जारी प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुये विभिन्न अवधि के कर्जों पर बयाज दर में कटौती की घोषणा की है।
इंडियन बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा है कि घटी बयाज दर तीन मई से प्रभावी होगी। इसमें कहा गया है कि बैंक की एम साल की एमसीएलआर दर 0.30 प्रतिशत घटकर मौजूदा 8.10 प्रतिशत से घटकर 7.80 प्रतिशत पर आ गई है।
वहीं एक दिन और एक माह के कर्ज की एमसीएलआर दर भी 0.30 प्रतिशत घटकर क्रमश: 7.50 और 7.55 प्रतिशत पर आ गई है। इसी प्रकार तीन माह की एमसीएलआर दर को संशोधित कर 7.70 प्रतिशत और छह माह के कर्ज पर एमसीएलआर दर को 7.75 प्रतिशत कर दिया गया है। ये दरें फिलहाल क्रमश 8 प्रतिशत और 8.05 प्रतिशत पर हैं।
बैंक ने कहा है कि ब्याज दर में यह कटौती बाजार में कम होती ब्याज दरों के अनुरूप है। पिछले महीने रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने के बाद वित्त बाजार में नरमी का रुख बना है।
रिजर्व बैंक ने 27 मार्च 2020 को जारी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर को 0.75 प्रतिशत घटाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

