खेल की खबरें | पटियाला में थ्रो प्रतियोगिता के साथ भारतीय एथलेटिक्स सत्र की शुरुआत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में रविवार को पहली इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता में 29 महिलाओं सहित कुल 67 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसके साथ साल के राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स कैलेंडर की शुरुआत होगी।
पटियाला, 26 फरवरी नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में रविवार को पहली इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता में 29 महिलाओं सहित कुल 67 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसके साथ साल के राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स कैलेंडर की शुरुआत होगी।
तेइस अक्टूबर को राष्ट्रीय ओपन भाला फेंक चैंपियनशिप के बाद यह देश में पहला टूर्नामेंट होगा।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने इस साल होने वाली तीन बड़ी प्रतियोगिताओं राष्ट्रमंडल खेल, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों की तैयारी का खिलाड़ियों को अतिरिक्त मौका देने के लिए इस सत्र में थ्रो प्रतियोगिता और जंप प्रतियोगिता (एक मार्च, तिरूवनंतपुरम) के आयोजन का फैसला किया है।
इसके अलावा 19 किशोर प्रतिभागी इस प्रतियोगिता का इस्तेमाल अगस्त में कोलंबिया के सेंटियागो डि केली में होने वाली विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने और इसकी तैयारी के लिए करेंगे।
रविवार को पुरुष गोला फेंक में एशियाई खेलों के चैंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर भी हिस्सा लेंगे जो पिछले साल सितंबर में कलाई की सर्जरी के बाद वापसी कर रहे हैं।
पिछले साल 20 मीटर की दूर तय करने वाले एकमात्र अन्य खिलाड़ी करणवीर भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
इन दोनों के अलावा सिर्फ ओम प्रकाश सिंह करहाना और सौरभ विज ही अपने करियर में 20 मीटर की दूरी पार कर पाए हैं।
भाला फेंक में 22 साल के साहिल सिलवाल पर सभी की नजरें होंगी। वह प्रवेश सूची में एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनका निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 80 मीटर से अधिक है।
साहिल को अभिषेक सिंह से कड़ी टक्कर मिल सकती है जिनका पिछले साल सर्वश्रेष्ठ प्रयास 79.63 मीटर रहा था।
महिला स्पर्धाओं में नजरें अनुभवी सीमा अंतिल और सरिता आर सिंह पर होंगी।
प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही सबसे सीनियर महिला खिलाड़ी सीमा 2021 में 60 मीटर की दूरी तय करने वाली सिर्फ चार एशियाई महिला चक्का फेंक खिलाड़ियों में शामिल थी।
सरिता सिंह के नाम किसी भी भारतीय महिला तार गोला फेंक खिलाड़ी के शीर्ष 10 थ्रो में से छह दर्ज हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

