एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | भारतीय सेना ने नेपाली सेना को कोविड-19 टीके की एक लाख खुराक दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना ने नेपाली सेना को स्वदेश निर्मित कोविड-19 टीके की एक लाख खुराक दीं। दोनों सेनाओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के तहत यह खुराकें भेंट की गईं।

विदेश की खबरें | भारतीय सेना ने नेपाली सेना को कोविड-19 टीके की एक लाख खुराक दीं

काठमांडू, 29 मार्च भारतीय सेना ने नेपाली सेना को स्वदेश निर्मित कोविड-19 टीके की एक लाख खुराक दीं। दोनों सेनाओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के तहत यह खुराकें भेंट की गईं।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय सेना के अधिकारियों ने अपने नेपाली समकक्ष अधिकारियों को रविवार को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर टीके की खेप सौंपी।

इससे पहले भारत ने नेपाल को कोविड-19 टीके की दस लाख खुराक भेंट स्वरूप दी थीं।

इस बीच, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने सोमवार को नेपाल को टीके की आठ लाख खुराक उपहार के तौर पर दीं।

हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के राजदूत होउ यांची ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री हृदयेश त्रिपाठी को टीके की खेप सौंपी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2021 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).