खेल की खबरें | भारतीय तीरंदाजों को पांच स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय जूनियर तीरंदाजों ने एशिया कप के तीसरे चरण में अपना वर्चस्व कायम रखते हुए पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीते ।
शारजाह, 25 दिसंबर भारतीय जूनियर तीरंदाजों ने एशिया कप के तीसरे चरण में अपना वर्चस्व कायम रखते हुए पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीते ।
कंपाउंड वर्ग में भारत ने आठ में से सात पदक जीते और व्यक्तिगत महिला वर्ग में ‘क्लीन स्वीप’ किया जिसमें प्रगति, अदिति स्वामी और परनीत कौर ने शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा किया ।
प्रियांश और ओजस देवताले ने कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक जीते ।
भारतीय कंपाउंड तीरंदाज पुरूष और महिला टीम वर्ग में भी अव्वल रहे । कंपाउंड मिश्रित युगल वर्ग में ही भारत की झोली खाली रही जिसमें ओजस और प्रगति क्वार्टर फाइनल में वियतनाम से हार गए।
रिकर्व वर्ग में भारत ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता । पुरूष टीम ने कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया । टीम में आकाश मृणाल चौहान और पार्थ सालुंके थे ।
रिकर्व मिश्रित टीम वर्ग में टिशा पूनिया और सालुंके ने रजत पदक जीता ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2022 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

