विदेश की खबरें | मोदी के स्वागत में 20 शहरों में एकता मार्च निकालेंगे भारतीय अमेरिकी नागरिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगले महीने अमेरिका की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के मद्देनजर भारतीय अमेरिकी 18 जून को देश के 20 प्रमुख शहरों में ‘भारत एकता दिवस’ मार्च के साथ उनका स्वागत करने की योजना बना रहे हैं। इस मार्च के आयोजकों ने यह घोषणा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 22 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगले महीने अमेरिका की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के मद्देनजर भारतीय अमेरिकी 18 जून को देश के 20 प्रमुख शहरों में ‘भारत एकता दिवस’ मार्च के साथ उनका स्वागत करने की योजना बना रहे हैं। इस मार्च के आयोजकों ने यह घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर जून में अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आएंगे। बाइडन दंपति 22 जून को राजकीय भोज पर भी मोदी की मेजबानी करेंगे।

भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता और ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ भाजपा’-यूएसए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अडापा प्रसाद ने कहा, ‘‘भारतीय अमेरिकी समुदाय मोदी की यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित है। समुदाय यहां वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रीय स्मारक पर 18 जून को एकत्रित हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और वाशिंगटन स्मारक से लिंकन स्मारक तक ‘भारत एकता दिवस’ मार्च निकाला जाएगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया जाएगा। यह दो दिन पहले आयोजित किया जाएगा।’’

उन्होंने रविवार को कहा कि अमेरिका के ‘पूर्व से लेकर पश्चिम, उत्तर से लेकर दक्षिण तक प्रमुख शहरों से गुजरते हुए’’ करीब 20 स्थानों पर ऐतिहासिक स्थलों जैसे कि न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर और सैन फ्रांसिस्को में गोल्डन ब्रिज पर स्वागत मार्च निकाले जाएंगे।

जिन अन्य शहरों में मार्च निकाले जाएंगे उनमें बोस्टन, शिकागो, अटलांटा, मियामी, टेम्पा, डलास, ह्यूस्टन, लॉस एंजिलिस, सैक्रामेंटो, सैन फ्रांसिस्को, कोलंबस और सेंट लुइस शामिल हैं।

इस राजकीय यात्रा को ऐतिहासिक कार्यक्रम बताते हुए प्रसाद ने कहा कि भारतीय अमेरिकी समुदाय के सभी वर्ग प्रधानमंत्री का स्वागत करने तथा इसे यादगार कार्यक्रम बनाने के लिए एकजुट हो कर तैयारी कर रहे हैं। न्यूयॉर्क तथा वाशिंगटन डीसी में सभी प्रमुख स्थानों पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने की तैयारी चल रही है।

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कई अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री की यात्रा का स्वागत किया है।

प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी नेता और मजबूत अमेरिका-भारत संबंधों के पैरोकार अजय भुटोरिया ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की प्रस्तावित यात्रा से बहुत खुश हूं। यह यात्रा हमारे दो महान देशों के बीच मजबूत और स्थायी साझेदारी की गवाह बनेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\