एजेंसी न्यूज

भारतीय-अमेरिकी एनजीओ ने अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मियों को भोजन के 20,000 पैकेट उपलब्ध कराए

अमेरिका इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) ने कहा कि उसने भोजन उपलपब्ध कराने के लिए वर्ल्ड सेंट्रल किचन (डब्ल्यूसीके) के साथ साझेदारी की है।

भारतीय-अमेरिकी एनजीओ ने अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मियों को भोजन के 20,000 पैकेट उपलब्ध कराए

वाशिंगटन, दो मई एक भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन ने घोषणा की है कि वह कम संसाधनों के साथ काम कर रहे अस्पतालों के अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मियों तथा न्यूयॉर्क सिटी, बे एरिया, बोस्टन और शिकागो में स्थानीय रसोइयों को भोजन के करीब 20,000 पैकेट उपलब्ध कराएगा।

अमेरिका इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) ने कहा कि उसने भोजन उपलपब्ध कराने के लिए वर्ल्ड सेंट्रल किचन (डब्ल्यूसीके) के साथ साझेदारी की है।

एआईएफ के सीईओ निशांत पांडे ने कहा, “कोविड-19 का प्रभाव लगातार जारी रहने के साथ ही, ‍अमेरिका और भारत दोनों जगह अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मी वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिससे उन्हें हमारे समर्थन की अभी सबसे ज्यादा जरूरत है।”

यह साझेदारी एआईएफ की कोविड-19 प्रतिक्रिया का नया हिस्सा है जिसके जरिए यह भारत के प्रवासी मजदूरों समेत 1,00,000 से अधिक कमजोर लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों से बचाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा, “एआईएफ अस्पतालों और न्यूयॉर्क सिटी, बे एरिया, बोस्टन और शिकागो में दीर्घकालिक दे्खभाल सुविधाओं को रोजाना भोजन उपलब्ध कराने के लिए डब्ल्यूसीके के साथ साझेदारी कर खुश है। इस पहल के जरिए, हम अमेरिका में अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहते हैं।

पांडे ने कहा कि यह साझेदारी स्थानीय रसोइयों और रेस्तरां को समर्थन देने के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था एवं नौकरियों में भी मदद करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).