विदेश की खबरें | भारतीय मूल के अमेरिकी न्यायाधीश अमित मेहता को गूगल के खिलाफ दायर मुकदमा सौंपा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल के अमेरिकी जिला न्यायाधीश अमित मेहता को गूगल के खिलाफ न्याय विभाग का महत्वपूर्ण मुकदमा सौंपा गया है।

न्यूयॉर्क, 22 अक्टूबर भारतीय मूल के अमेरिकी जिला न्यायाधीश अमित मेहता को गूगल के खिलाफ न्याय विभाग का महत्वपूर्ण मुकदमा सौंपा गया है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 22 दिसंबर, 2014 को मेहता को कोलंबिया प्रांत के वास्ते अमेरिकी जिला न्यायालय के लिए नियुक्त किया था।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 4.11 करोड़ तक पहुंचे, 2.22 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत.

भारत के गुजरात में जन्मे, मेहता के पास 1993 में जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री है और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया स्कूल ऑफ लॉ में कानून की पढ़ाई की।

लॉ स्कूल के बाद मेहता ने नौवीं सर्किट कोर्ट में क्लर्क का काम करने से पहले सैन फ्रांसिस्को की एक कानूनी फर्म में काम किया था। वर्ष 2002 में मेहता एक स्टॉफ अटॉर्नी के रूप में ‘डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया पब्लिक डिफेंडर सर्विस’ में कार्यरत हुए।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases Update in Spain: स्पेन में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 लाख के पार, एक दिन में 156 संकर्मितों की हुई मौत.

न्याय विभाग और 11 राज्यों के अटॉर्नी जनरल ने मंगलवार को कोलंबिया जिले के लिए अमेरिकी जिला अदालत में गूगल इंटरनेट कंपनी के खिलाफ अविश्वास (एंटीट्रस्ट) का मुकदमा दायर किया था। इस मामले में आरोप लगाया गया था कि इसने ऑनलाइन खोज और विज्ञापन में अपने वर्चस्व का इस्तेमाल प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए किया।

इसमें शामिल अन्य राज्य के अटॉर्नी जनरल कार्यालय अरकंसास, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, इंडियाना, केंटकी, लुइसियाना, मिसिसिपी, मिसौरी, मोंटाना, दक्षिण कैरोलिना और टेक्सास का प्रतिनिधित्व करते हैं।

न्याय विभाग ने कहा कि वर्षों से गूगल के पास अमेरिका में सर्च किये जाने वाले प्रश्नों का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा है और उसने सर्च तथा विज्ञापन में अपने एकाधिकार को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए प्रतिस्पर्धा विरोधी रणनीति का उपयोग किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड