विदेश की खबरें | अमेरिका में भारतीय राजदूत ने प्रवासी भारतीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने इस साल के प्रवासी भारतीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करते हुए भारतीय-अमेरिकी प्रवासियों को दो बड़े लोकतंत्रों के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ बताया है।

वाशिंगटन, 22 अक्टूबर अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने इस साल के प्रवासी भारतीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करते हुए भारतीय-अमेरिकी प्रवासियों को दो बड़े लोकतंत्रों के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ बताया है।

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

राजदूत संधू ने बृहस्पतिवार रात आयोजित सम्मान समारोह में कहा, “आज (यहां) इंडिया हाउस में प्रवासी भारतीय पुरस्कार के विजेताओं का सम्मान किया। विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाले भारतीय-अमेरिकी प्रवासी भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका के संबंधों में मजबूती का एक प्रमुख स्तंभ है!''

संधू ने कहा कि प्रवासी भारतीय अमेरिका के लोगों के बीच 'जीवंत सेतु' हैं।

इस वर्ष के प्रवासी भारतीय पुरस्कार विजेताओं में मुकेश अघी (व्यवसाय), अरविंद फुकन (पर्यावरण प्रौद्योगिकी), नीलू गुप्ता (भारतीय संस्कृति का प्रसार), फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट, (सामुदायिक सेवा) और सुधाकर जोन्नालगड्डा (चिकित्सा) शामिल हैं।

यह पुरस्कार पारंपरिक रूप से भारत में एक समारोह में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। इस वर्ष का प्रवासी भारतीय दिवस कोविड-19 के प्रकोप के कारण जनवरी में डिजिटल माध्यम से आयोजित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू