विदेश की खबरें | सऊदी अरब में भारतीय राजदूत ने हज यात्रियों के लिए सुविधाओं का निरीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ सुहेल खान ने बृहस्पतिवार को भारतीय हज यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए बनाए गए सुविधा केंद्रों का निरीक्षण किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दुबई, 15 मई सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ सुहेल खान ने बृहस्पतिवार को भारतीय हज यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए बनाए गए सुविधा केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस साल के लिए भारत का कुल हज कोटा 1.75 लाख यात्रियों का है।

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राजदूत खान ने मक्का में भारतीय हज यात्रियों की सेवा के लिए स्थापित विभिन्न डेस्क, शाखा कार्यालयों और औषधालयों का निरीक्षण किया।

उनके साथ वाणिज्य दूत (हज) मुहम्मद अब्दुल जलील और अन्य समन्वयक भी थे।

दूतावास ने बताया कि खान ने जलील के साथ मिलकर मक्का में अजीजिया परिवहन सेवाओं की भी व्यापक समीक्षा की।

बयान में कहा गया, ‘‘अजीजिया परिवहन भारतीय हज मिशन द्वारा हज यात्रियों के उनके आवास से हरम शरीफ तक जाने के लिए 24 घंटे उपलब्ध निर्बाध सेवा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\