देश की खबरें | भारतीय राजदूत ने कतर में मौत की सजा का सामना कर रहे आठ पूर्व नौसैनिकों से मुलाकात की: विदेश मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कतर में भारतीय राजदूत ने तीन दिसंबर को नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों से मुलाकात की, जिन्हें अक्टूबर में वहां एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी।
नयी दिल्ली, सात दिसंबर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कतर में भारतीय राजदूत ने तीन दिसंबर को नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों से मुलाकात की, जिन्हें अक्टूबर में वहां एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मौत की सजा के खिलाफ अपील पर दो सुनवाई पहले ही हो चुकी है।
बागची ने प्रेसवार्ता में कहा, ‘‘हम मामले पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और सभी कानूनी और राजनयिक सहायता प्रदान कर रहे हैं... हमारे राजदूत को तीन दिसंबर को जेल में उन सभी आठ लोगों से मिलने दिया गया।’’
भारतीय नागरिकों को पहले भी राजनयिक सहायता प्रदान की गई थी।
नौसेना के पूर्व कर्मियों को 26 अक्टूबर को कतर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने फैसले को ‘‘चौंकाने’’ वाला करार देते हुए मामले में सभी कानूनी विकल्प तलाशने की प्रतिबद्धता जताई है।
निजी कंपनी अल दाहरा के साथ काम करने वाले भारतीय नागरिकों को कथित जासूसी के एक मामले में पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

