विदेश की खबरें | भारतीय राजदूत ने इजराइल में तिरंगा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस मनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने मंगलवार को यहां तिरंगा फहराया और 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया । इसके साथ ही उन्होंने गहरे होते द्विपक्षीय संबंधों पर प्रकाश डाला।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हर्जलिया (इजराइल), 15 अगस्त इजराइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने मंगलवार को यहां तिरंगा फहराया और 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया । इसके साथ ही उन्होंने गहरे होते द्विपक्षीय संबंधों पर प्रकाश डाला।

कार्य दिवस होने के बावजूद स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए पूरे इज़राइल से भारतीय यहूदी समुदाय के लोगों, भारतीय छात्रों और प्रवासी भारतीयों समेत 300 से अधिक लोग यहां आये।

राजदूत सिंगला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भारत एवं इज़राइल के बीच गहरे संबंधों पर प्रकाश डाला। भारत पिछले वित्तीय वर्ष में इज़राइल के दूसरे सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार के रूप में उभरा है, पहली बार द्विपक्षीय व्यापार में 10 अरब अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार किया।

भारतीय दूत ने दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा, ‘‘इसके लिए, मई में दोनों देशों के बीच औद्योगिक अनुसंधान और विकास सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए थे।’’

सिंगला ने रक्षा क्षेत्र के बारे में भी चर्चा की और स्वदेशी रक्षा विनिर्माण के लिए भारत की प्राथमिकता पर जोर दिया और इजरायली रक्षा उद्योगों को संयुक्त उद्यमों में अपने निवेश को गहरा करने के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत का उल्लेख किया, जिसके दौरान उन्होंने उच्च-स्तरीय प्रौद्योगिकियों में सहयोग के क्षेत्रों की पहचान की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी