जरुरी जानकारी | भारतीय विमान कंपनियों की लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बढ़ावा देने की जरूरत: सिंधिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र को यूरोप और दक्षिण अमेरिका जैसे स्थानों के लिए भारतीय विमान कंपनियों की लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बढ़ावा देने के लिए कुछ प्रणालियां स्थापित करने पर विचार करना होगा।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र को यूरोप और दक्षिण अमेरिका जैसे स्थानों के लिए भारतीय विमान कंपनियों की लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बढ़ावा देने के लिए कुछ प्रणालियां स्थापित करने पर विचार करना होगा।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘हमें भारत को एक मजबूत विमानन केंद्र बनाने का लक्ष्य रखना है, जहां हम भारत से अधिक यात्रियों को दुनिया में ले जा सकें और ला सकें।’’

सिंधिया ने कहा कि हब-एंड-स्पोक मॉडल का उपयोग करके यूरोप, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, दक्षिण अमेरिका और मध्य एशिया के कुछ हिस्सों से कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, भारत में एक बड़े केन्द्रा का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है। लंबी दूरी की उड़ानों को बढ़ाने का मतलब है कि हमें अधिक चौड़े आकार वाले विमान प्राप्त करने होंगे।’’

कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं 23 मार्च, 2020 से निलंबित हैं। हालांकि, भारत और लगभग 28 देशों के बीच द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत पिछले साल जुलाई से विशेष उड़ानें संचालित हो रही हैं।

सिंधिया ने कहा कि एक तरफ देश को घरेलू यात्रा पर ध्यान देना होगा, वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय यात्रा के बारे में भी सोचना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू