भारतीय वायु सेना का मिग-29 पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
अधिकरियों ने बताया कि पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा ।
नवांशहर (पंजाब), आठ मई पंजाब में नवांशहर के चुहारपुर गांव में भारतीय वायु सेना का एक मिग-29 लड़ाकू विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें कुछ तकनीकी खामी आ गई थी।
अधिकरियों ने बताया कि पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा ।
नवांशहर के उपायुक्त विनय बुबलानी ने बताया कि भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान यहां खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ।
भारतीय वायु सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि जालंधर के समीप वायु सेना अड्डे से मिग-29 विमान प्रशिक्षण अभियान पर था।
उन्होंने बताया, ‘‘विमान में तकनीकी खामी आ गई थी और पायलट विमान पर काबू नहीं पा सका। वह सुरक्षित बाहर निकल गया।’’
अधिकारी ने बताया कि एक हेलीकॉप्टर से पायलट को बचाया गया और दुर्घटना की वजह पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

