एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन के दौरान भारतीय वायु सेना ने पहुंचाई छह सौ टन चिकित्सा सामग्री

रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

लॉकडाउन के दौरान भारतीय वायु सेना ने पहुंचाई छह सौ टन चिकित्सा सामग्री
जमात

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल भारतीय वायु सेना ने लॉकडाउन शुरू होने से लेकर अब तक देश के विभिन्न हिस्सों में लगभग छह सौ टन चिकित्सा उपकरण और आवश्यक सामग्री पहुंचाने का कार्य किया है।

रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चिकित्सा उपकरण का उपयोग कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किया जाना है।

मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि 25 अप्रैल को भारतीय वायु सेना का मालवाहक विमान 22 टन चिकित्सा सामग्री लेकर आइजॉल के लेंगपुई हवाई अड्डे पर पहुंचा।

मंत्रालय ने कहा कि यह सामग्री मिजोरम और मेघालय सरकारों को प्रदान की जाएगी।

मंत्रालय ने कहा, “भारतीय वायु सेना ने अब तक लगभग छह सौ तन चिकित्सा उपकरण और सहायता सामग्री पहुंचाई है।”

सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा के 15 सदस्यीय त्वरित प्रतिक्रिया दल को 11 अप्रैल को कुवैत सरकार के आग्रह पर भेजा गया था।

मंत्रालय ने कहा कि इस कार्य को पूरा करने के बाद वायु सेना के सी-130 विमान से दल 25 अप्रैल को वापस आ गया था।

इस दौरान कैंसर पीड़ित छह साल की एक बच्ची को भी उसके पिता समेत बचाकर लाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).