विदेश की खबरें | सिंगापुर में 3.61 करोड़ डॉलर कीमत के तेल की हेराफेरी के मामले में भारतीय ने दोष स्वीकार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में एक बहुराष्ट्रीय रिफाइनरी में 3.61 करोड़ अमेरिकी डॉलर कीमत के तेल की हेराफेरी के मामले में 40 वर्षीय भारतीय नागरिक सदगोपन प्रेमनाथ ने मंगलवार को अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
सिंगापुर, 15 दिसंबर सिंगापुर में एक बहुराष्ट्रीय रिफाइनरी में 3.61 करोड़ अमेरिकी डॉलर कीमत के तेल की हेराफेरी के मामले में 40 वर्षीय भारतीय नागरिक सदगोपन प्रेमनाथ ने मंगलवार को अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
पलाउ बुकोम द्वीप पर स्थित रॉयल-डच शेल ईस्टर्न पेट्रोलियम में 2017-18 में काम करने के दौरान प्रेमनाथ ने यह गड़बड़ी की।
यह भी पढ़े | Republic Day 2021 Celebrations: गणतंत्र दिवस 2021 पर ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन होंगे मुख्य अतिथि.
प्रेमनाथ सजा पर चर्चा और अपनी सजा सुनने के लिए फरवरी में अदालत में पेश होगा। इस मामले में रिफाइनरी के कई अन्य कर्मचारी भी संलिप्त हैं।
चैनल एशिया न्यूज की खबर के अनुसार, प्रेमनाथ ने कर्मचारी होने के नाते आपराधिक विश्वासघात के चार आरोपों में अपनी गलती स्वीकार कर ली है, और वहां पांच अन्य आरोपों के आधार पर उसकी सजा का फैसला होगा।
यह भी पढ़े | अमेरिकी इलेक्टोरल कॉलेज ने बाइडेन, हैरिस की जीत पर लगाई मुहर.
इस घपले में शामिल कर्मचारियों में से प्रेमनाथ पहला है जिसने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार किया है। वह कंपनी में 2012 के आसपास से फील्डमैन के रूप में काम कर रहा था।
गैस तेल के अनधिकृत तरीके से अन्य पोतों को स्थानांतरण के जरिये चोरी का संदेह होने पर शेल ने अगस्त 2017 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

