खेल की खबरें | भारत ने एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रेजोआना हीना मलिक और भरतप्रीत सिंह ने रविवार को यहां एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में क्रमश: महिला 400 मीटर रेस और पुरुष चक्का फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किये जिससे भारतीय अभियान की शानदार शुरुआत हुई।

येचियोन (कोरिया), चार जून रेजोआना हीना मलिक और भरतप्रीत सिंह ने रविवार को यहां एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में क्रमश: महिला 400 मीटर रेस और पुरुष चक्का फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किये जिससे भारतीय अभियान की शानदार शुरुआत हुई।

भारत पहले दिन दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक (अंतिमा पाल के महिला 5000 मीटर रेस में) से जापान (तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य) से दूसरे स्थान पर रहा।

सोलह वर्षीय हीना ने 53.31 सेकेंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53.22 सेकेंड के समय से थोड़ा अधिक रहा। यह उनका जूनियर स्तर पर पहला अंतरराष्ट्रीय पदक भी है।

उन्होंने अप्रैल में ताशकंद में हुई एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।

भरतप्रीत ने टूर्नामेंट के शुरुआती दिन 55.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

अंतिमा पाल ने दिन का तीसरा पदक कांस्य के रूप में जीता। उन्होंने 5,000 मीटर रेस 17 मिनट और 17.11 सेकेंड के समय में पूरी की।  हमवनत बुशरा खान गौरी पांचवें स्थान पर रहीं।

हालांकि पोल वॉल्ट एथलीट देव कुमार मीना के लिए दिन निराशाजनक रहा जो आयोजकों द्वारा मुहैया कराये गये पोल से प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। लेकिन वह तीन प्रयासों में 4.50 मीटर की शुरुआती ऊंचाई तक पहुंचने में विफल रहे।

तकनीकी कारणों से 18 वर्षीय मीना को एयर इंडिया की फ्लाइट में नयी दिल्ली से अपना उपकरण सियोल ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी थी।

विधि महिलाओं की गोला फेंक स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं।

पुरुषों के 800 मीटर वर्ग में श्याम मिलन बिंद और शकील ने सोमवार को होने वाले फाइनल में प्रवेश किया।

महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में अभिन्या राजाराजन फाइनल में पहुंची।

भारत के 45 एथलीट इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं जिसमें से 19 महिलायें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now