देश की खबरें | जूनियर एशियाई जूडो चैंपियनशिप में भारत को तीन स्वर्ण सहित पांच पदक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिला 48 किग्रा वर्ग में अस्मिता डे ने स्वर्ण पदक जीता जबकि उन्नति शर्मा (63 किग्रा) और अरूण कुमार (73 किग्रा) भी स्वर्ण पदक जीतने के सफल रहे।
महिला 48 किग्रा वर्ग में अस्मिता डे ने स्वर्ण पदक जीता जबकि उन्नति शर्मा (63 किग्रा) और अरूण कुमार (73 किग्रा) भी स्वर्ण पदक जीतने के सफल रहे।
अस्मिता शुरुआती दौर में ग्रुप डी में शीर्ष पर रही। उन्होंने हांगकांग की सुएत यीयू टेंग को हराया और मुख्य वर्ग के पहले दौर में उन्हें बाई मिली। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एशलिन डो को हराने के बाद फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया की ही एनेलीस फील्डर को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता।
उन्नति ने ग्रुप सी में स्थानीय दावेदार इयान आई लेई को हराकर नॉकआउट में जगह बनाई। उन्होंने इसके बाद मंगोलिया की मारलमा खुरेलचुलुन और ऑस्ट्रेलिया की राइली रामेटा को क्रमश: सेमीफाइनल और फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया।
अरूण ने भी ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया के दिमित्रियोस जियांटसियोस को हराकर अच्छी शुरुआत की। उन्होंने इसके बाद दक्षिण कोरिया के जिमिन लिम को हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। सेमीफाइनल में अरूण ने सऊदी अरब के मियामानी अब्दुलराऊ को हराने के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के कोहसेई तोयोशिमा को शिकस्त दी।
सौ किग्रा से अधिक वर्ग में चुनौती पेश कर रहे यश घंगास को फाइनल में मंगोलिया के खानगरिद गांटुल्गा के खिलाफ शिकस्त के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
श्रद्धा के चोपाडे ने 52 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने शुरुआती दौर में दक्षिण कोरिया की जीहो बेईक के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की केली बेनिस्टर को रेपेशेज में हराकर कांस्य पदक जीता।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)