एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | महिला विश्व कप से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत इस साल सितंबर-अक्टूबर में अपनी और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले महिला एकदिवसीय विश्व कप से पहले बेंगलुरु में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा।

खेल की खबरें | महिला विश्व कप से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा भारत

दुबई, 15 जुलाई भारत इस साल सितंबर-अक्टूबर में अपनी और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले महिला एकदिवसीय विश्व कप से पहले बेंगलुरु में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा।

पाकिस्तान अपने अभ्यास मैच और विश्व कप मैच दोनों श्रीलंका में खेलेगा। यह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आपसी सहमति से तय किया है।

भारत 25 सितंबर को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एक मैदान पर पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा और 30 सितंबर को चिन्नास्वामी स्टेडियम में टूर्नामेंट शुरू होने से तीन दिन पहले 27 सितंबर को न्यूजीलैंड से उसी स्थान पर खेलेगा।

पाकिस्तान 25 और 28 सितंबर को कोलंबो के कोलंबो क्रिकेट क्लब में क्रमशः श्रीलंका और श्रीलंका ‘ए’ टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘25 से 28 सितंबर तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एक मैदान (दोनों बेंगलुरु), आर प्रेमदासा स्टेडियम और कोलंबो क्रिकेट क्लब (दोनों कोलंबो) में कुल नौ दिन-रात्रि मैच खेले जाएंगे।’’

बेंगलुरु और कोलंबो के चार स्थानों पर होने वाले अभ्यास मैचों में आठ टीमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

गत विजेता ऑस्ट्रेलिया पहले दिन अभ्यास नहीं करने वाली एकमात्र टीम है। टीम 27 सितंबर को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एक मैदान पर चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच से शुरुआत करेगी।

पचास ओवरों के विश्व कप की 12 साल बाद उपमहाद्वीप में वापसी हो रही है। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से दो नवंबर तक पांच स्थानों - एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु), एसीए स्टेडियम (गुवाहाटी), होल्कर स्टेडियम (इंदौर), एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापत्तनम) और आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) में खेला जाएगा।

अभ्यास मैचों का कार्यक्रम:

25 सितंबर: भारत बनाम इंग्लैंड, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो क्रिकेट क्लब

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका ‘ए’, आर प्रेमदासा स्टेडियम

27 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान

भारत बनाम न्यूजीलैंड, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो क्रिकेट क्लब

28 सितंबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत ‘ए’, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका ‘ए’, कोलंबो क्रिकेट क्लब

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).