खेल की खबरें | भविष्य में ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत : ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को उम्मीद जतायी कि भारत भविष्य में ओलंपिक का आयोजन करेगा और साथ ही कहा कि विभिन्न खेलों के टूर्नामेंट की बेहतरीन मेजबानी से देश को खेलों की महाशक्ति बनने में मदद मिलेगी।

ग्रेटर नोएडा, 27 जुलाई खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को उम्मीद जतायी कि भारत भविष्य में ओलंपिक का आयोजन करेगा और साथ ही कहा कि विभिन्न खेलों के टूर्नामेंट की बेहतरीन मेजबानी से देश को खेलों की महाशक्ति बनने में मदद मिलेगी।

इस महीने के शुरु में आस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य बढ़ती लागत के कारण 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से हट गया।

यह पूछने पर क्या भारत 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के बारे में सोच रहा है तो ठाकुर ने कहा, ‘‘भारत भविष्य में ओलंपिक का आयोजन करेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस दिशा में काम कर रहे हैं और सही समय आने पर हम आपको अच्छी खबर देंगे। भारत ओलंपिक की मेजबानी करना चाहता है। ’’

ठाकुर ने एशियाई जूनियर और युवा भारोत्तोलन चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह के मौके पर कहा, ‘‘हमारे एथलीट अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और खेल महासंघ अधिक जवाबदेह बन रहे हैं। अब इनमें पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यावसायिकता आ गयी है। ’’

भारत पहली बार 28 जुलाई से पांच अगस्त तक यहां गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एशियाई जूनियर और युवा भारोत्तोलन चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\