देश की खबरें | इंग्लैंड में अच्छे प्रदर्शन के लिये भारत को हालात के अनुकूल ढलना होगा : पूर्व क्रिकेटर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व क्रिकेटरों ने सोमवार को शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड में कामयाबी के लिये हालात के अनुकूल ढलने की सलाह दी जबकि माइकल वॉन का मानना है कि पांच टेस्ट मैचों की यह श्रृंखला भारत के लिये ‘कुछ खास’ की शुरूआत हो सकती है ।

नयी दिल्ली, नौ जून पूर्व क्रिकेटरों ने सोमवार को शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड में कामयाबी के लिये हालात के अनुकूल ढलने की सलाह दी जबकि माइकल वॉन का मानना है कि पांच टेस्ट मैचों की यह श्रृंखला भारत के लिये ‘कुछ खास’ की शुरूआत हो सकती है ।

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट बदलाव के दौर से गुजर रहा है । तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस दौरे के लिये नहीं चुने गए हैं ।

चेतेश्वर पुजारा ने कहा,‘‘ भारत को इंग्लैंड के हालात के अनुरूप तुरंत ढलना होगा । इंग्लैंड के हालात और टीम संयोजन को समझने के कारण मैं कह सकता हूं कि अनुशासन, संयम और एक दूसरे का सहयोग अहम होगा ।’’

उन्होंने भारत के इंग्लैंड दौरे के आधिकारिक प्रसारक सोनी स्पोटर्स से कहा,‘‘ हर खिलाड़ी को योगदान देना होगा और चुनौती का सम्मान करना होगा । मुझे यकीन है कि हर खिलाड़ी के विकास और सफलता के लिये यह बड़ा मौका होगा ।’’

पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा ,‘‘ इंग्लैंड दौरा हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन मजेदार भी रहता है । हालात के अनुकूल ढलना अहम होगा और मुझे यकीन है कि खिलाड़ी ऐसा कर सकेंगे । गेंदबाजी में हमारे पास अनुभव और स्थिरता है ।’’

पूर्व हरफनमौला इरफान पठान ने कहा ,‘‘ भारत की नयी टीम के सामने इंग्लैंड की कठिन चुनौती है लेकिन एक हरफनमौला होने के नाते मैं कह सकता हूं कि हालात के अनुरूप ढलना अहम होगा । गिल की कप्तानी, पंत की ऊर्जा और भारत के युवा खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ।’’

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन ने कहा कि 25 वर्ष के गिल को टेस्ट कप्तान बनाना साहसिक फैसला है और यह निर्णायक साबित हो सकता है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ शुभमन गिल भारतीय टेस्ट क्रिकेट का नया चेहरा है । इंग्लैंड श्रृंखला के लिये उसे कप्तान बनाने का फैसला साहसिक है ।उसे बहुत कुछ साबित करना होगा लेकिन उसने दिखा दिया है कि वह बड़े मैचों का खिलाड़ी है । ऋषभ पंत उपकप्तान है और यह टीम खुद को साबित करने के लिये बेताब है । इंग्लैंड का दौरा भारत की अगली पीढी के लिये किसी खास का आगाज हो सकता है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका