देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगा भारत: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शनिवार को कहा कि भारत पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को ‘‘करारा’’ जवाब देगा। इस सप्ताह की शुरुआत में हुए हमले में 26 लोगों की मौत गई थी।

पुणे, 26 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शनिवार को कहा कि भारत पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को ‘‘करारा’’ जवाब देगा। इस सप्ताह की शुरुआत में हुए हमले में 26 लोगों की मौत गई थी।

श्रीमंत दगडूशेठ गणपति की पूजा-अर्चना करने के बाद यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में नड्डा ने कहा कि पूरा देश उम्मीद करता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस हमले का कड़ा जवाब देंगे।

हाल के वर्षों में कश्मीर में हुए सबसे घातक आतंकवादी हमलों में से एक में पहलगाम के लोकप्रिय बैसरन मैदान में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर की गई गोलीबारी में कम से कम 26 लोग मारे गए थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं यहां गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने आया हूं। जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में कायरतापूर्ण हमला हुआ, उससे पूरा देश गुस्से में है और उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस हमले का कड़ा जवाब देंगे।’’

उन्होंने कहा कि वह आशीर्वाद मांगते हैं कि देश स्थिति का मजबूती से सामना करे और हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को ‘‘करारा’’ जवाब दे।

नड्डा ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि गणेशजी के आशीर्वाद से देश इस कठिन समय से गुजर जाएगा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब दिया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू