देश की खबरें | भारत पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को देगा करारा जवाब: नड्डा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि भारत पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को ‘‘करारा’’ जवाब देगा।
पुणे, 26 अप्रैल भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि भारत पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को ‘‘करारा’’ जवाब देगा।
इस सप्ताह की शुरूआत में इस हमले में 26 लोगों की जान चली गयी थी।
श्रीमंत दगडूशेठ गणपति की पूजा-अर्चना करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नड्डा ने कहा कि पूरे देश को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस हमले का कड़ा जवाब देंगे।
पहलगाम के लोकप्रिय बैसरन मैदान में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर की गई गोलीबारी में कम से कम 26 लोग मारे गए। यह हाल के वर्षों में कश्मीर में हुए सबसे घातक आतंकवादी हमलों में से एक था।
केंद्रीय मंत्री ने कहा,‘‘मैं यहां गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने आया हूं। जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में कायराना हमला हुआ, उससे पूरा देश गुस्से में है और उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस हमले का कड़ा जवाब देंगे।’’
उन्होंने कहा कि उन्होंने आशीर्वाद मांगा है कि देश इस स्थिति का मजबूती से सामना करे और हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को ‘करारा’ जवाब दे।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि गणेशजी के आशीर्वाद, उनकी बुद्धि और शक्ति से देश इस कठिन समय से गुजर जाएगा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब दिया जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)