भारत को वेंटिलेटर्स दान देगा अमेरिका : ट्रम्प
भारत में शुक्रवार तक कोविड-19 के कुल मामले 85,000 का आंकड़ा पार कर गए जो चीन में संक्रमण के कुल 82,933 मामलों से अधिक है।
वाशिंगटन, 16 मई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत को वेंटिलेटर्स दान करने की घोषणा की है। इससे कुछ क्षण पहले उन्होंने दोनों देशों के बीच नजदीकी साझेदारी का जिक्र किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र को अपना ‘‘अच्छा मित्र’’ बताया।
भारत में शुक्रवार तक कोविड-19 के कुल मामले 85,000 का आंकड़ा पार कर गए जो चीन में संक्रमण के कुल 82,933 मामलों से अधिक है।
ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है कि अमेरिका भारत में हमारे मित्रों को वेंटिलेटर्स दान करेगा।’’ हालांकि व्हाइट हाउस ने अभी यह नहीं बताया कि कितने वेंटिलेटर दान किए जाएंगे।
कैंप डेविड जाने के लिए मरीन वन में सवार होने से पहले ट्रम्प ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हम भारत में बहुत सारे वेंटिलेटर्स भेज रहे हैं। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। हमारे पास वेंटिलेटरों की बढ़िया आपूर्ति है।’’
ट्रम्प के अनुरोध पर पिछले महीने भारत ने अमेरिका में कोविड-19 के मरीजों इलाज के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की पांच करोड़ गोलियां भेजी थीं।
इससे पहले ट्रम्प ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने फरवरी में अपनी नई दिल्ली, अहमदाबाद तथा आगरा की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘भारत महान देश है और आप जानते हैं कि आपके प्रधानमंत्री मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

