एजेंसी न्यूज

कोविड-19 से निपटने में मानवता की मदद के लिए हरसंभव काम करेगा भारत :मोदी

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिये संदेश में यह बात कही जिन्होंने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात की अनुमति देने के फैसले के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया है।

कोविड-19 से निपटने में मानवता की मदद के लिए हरसंभव काम करेगा भारत :मोदी

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘आभार’ के जवाब में बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 से निपटने में मानवता की मदद के लिए भारत हरसंभव कार्य करेगा।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिये संदेश में यह बात कही जिन्होंने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात की अनुमति देने के फैसले के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आपके साथ पूरी तरह सहमत हूं। इस तरह का वक्त दोस्तों को और करीब लाता है।’’

उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका की साझेदारी पहले से भी मजबूत है।

मोदी ने लिखा, ‘‘भारत कोविड-19 से मुकाबले में मानवता की मदद के लिए हरसंभव काम करेगा।’’

ट्रंप ने अमेरिका के लिए मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात की अनुमति देने पर मोदी को ‘शानदार’ नेता की संज्ञा देते हुए कहा कि इस कठिन समय में भारत की मदद को भुलाया नहीं जाएगा।

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को कोरोना वायरस संक्रमण के संभावित उपचार विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

इस दवा का भारत सबसे बड़ा उत्पादक है। उसने पिछले सप्ताह ट्रंप की मोदी से फोन पर बातचीत के बाद अमेरिका को इस दवा के निर्यात पर लगी रोक हटाने पर सहमति जताई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).