ताजा खबरें | ‘इंडिया’ सत्ता में आने पर अग्निपथ योजना को रद्द कर देगा : राहुल

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) सत्ता में आएगा तो सेना में अल्पकालिक भर्ती की अग्निपथ योजना को रद्द कर दिया जाएगा और हर महिला के खाते में प्रति माह 8,500 रुपये जमा किए जाएंगे।

बख्तियारपुर (बिहार), 27 मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) सत्ता में आएगा तो सेना में अल्पकालिक भर्ती की अग्निपथ योजना को रद्द कर दिया जाएगा और हर महिला के खाते में प्रति माह 8,500 रुपये जमा किए जाएंगे।

बिहार के बख्तियारपुर में एक चुनाव रैली को संबोधित कर रहे राहुल ने दोहराया कि नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे क्योंकि देश भर में विपक्षी गठबंधन के पक्ष में स्पष्ट लहर है।

उन्होंने कहा ‘‘जब ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निपथ योजना को रद्द कर दिया जाएगा।’’

केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने 2022 में अग्निपथ योजना का ऐलान किया था जिसके तहत सेना के लिए युवा सैनिकों की भर्ती चार साल के लिए करने का प्रावधान है। चार वर्षीय अनुबंध पूरा होने पर 75 फीसदी युवा सैनिकों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी तथा शेष 25 फीसदी को ही आगे रखा जाएगा।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में बहुमत मिलने पर ‘इंडिया’ गठबंधन केंद्र में सरकार बनाएगा तो ‘‘जुलाई से हर माह महिलाओं के खाते में 8500 रुपये जमा किए जाएंगे। इससे हर परिवार की आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा।’’

प्रधानमंत्री के ‘‘परमात्मा द्वारा भेजे जाने’’ संबंधी कथित बयान पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा ‘‘चार जून के बाद अगर भ्रष्टाचार के बारे में प्रवर्तन निदेशालय मोदी से सवाल करेगा तो वह कहेंगे, ‘ मैं कुछ नहीं जानता...., मुझे परमात्मा ने भेजा था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\