जरुरी जानकारी | कुछ वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा: सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र का दर्जा हासिल करने के लिए आर्थिक स्वतंत्रता की जरूरत है।

तिरुचिरापल्ली, 16 मार्च वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र का दर्जा हासिल करने के लिए आर्थिक स्वतंत्रता की जरूरत है।

उन्होंने भरोसा दिया कि निकट भविष्य में देश विश्व अर्थव्यवस्था में मौजूदा पांचवें स्थान से तीसरे स्थान पर आ जाएगा।

भारत की चीन से तुलना करने वालों की आलोचना करते हुए सीतारमण ने कहा कि कुछ चीजें उनसे दोहराई नहीं जा सकीं।

सीतारमण ने यहां श्रीमती इंदिरा गांधी कॉलेज में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा, “भारत को आर्थिक मामलों में आत्मनिर्भरता हासिल करनी चाहिए। देश को एक आर्थिक शक्ति बनना चाहिए। देश वैश्विक रैंकिंग में 10वें स्थान से पांचवें स्थान पर आ गया है और कुछ वर्षों में हम तीसरा स्थान हासिल कर लेंगे।”

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों से देश की प्रगति में योगदान करने की अपील करते हुए कहा, "आप जैसे विद्यार्थियों के प्रयासों से ही हमारा देश 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा।"

चीन में आर्थिक वृद्धि की भारत के साथ तुलना करने के बारे में सीतारमण ने कहा कि ऐसा करना ठीक नहीं।

उन्होंने कहा कि चीन ने विभिन्न कारणों से प्रगति की है, जिनका यहां पालन नहीं किया जा सकता है। जैसे, चीन में बिल्कुल भी लोकतंत्र नहीं है, लेकिन हमारे यहां नागरिक स्वतंत्रता है, बोलने की आजादी है और हमारी मूल्य आधारित व्यवस्था है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी