देश की खबरें | भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा: सिंधिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि भारत 2027 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

भोपाल, 12 फरवरी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि भारत 2027 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

सिंधिया ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने से पहले कांग्रेस को इतिहास के पन्ने पलटकर देखना चाहिए।

उन्होंने दावा किया, ‘‘जब मोदी जी ने 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री का पद संभाला था, तब मुद्रास्फीति की दर 8.5-नौ प्रतिशत से ज्यादा थी और अब यह घटकर 4.5 प्रतिशत हो गई है।’’

केंद्रीय संचार मंत्री ने भोपाल में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस के शासन में बेरोजगारी दर 10 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीन प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 2027 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के बारे में टिप्पणी करने से पहले इतिहास के पन्ने पलटने चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल में बैंकों का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 11 प्रतिशत तक बढ़ गया था और ‘क्रोनी कैपिटलिज्म’ का राज कायम था।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने बैंकों के एनपीए अनुपात को 2.6 प्रतिशत तक सीमित कर दिया है।

इससे पहले, सिंधिया यहां एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने राजभवन में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से उनके आवास पर मुलाकात की।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\