एजेंसी न्यूज

BJP से निलंबित नेता टी राजा सिंह ने फिर दिया विवादित बयान कहा- भारत को 2026 तक हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाएगा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित नेता एवं विधायक टी. राजा सिंह ने कहा है कि भारत को 2026 तक ''अखंड हिंदू राष्ट्र'' घोषित कर दिया जाएगा.

BJP से निलंबित नेता टी राजा सिंह ने फिर दिया विवादित बयान कहा- भारत को 2026 तक हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाएगा
T Raja Singh

पुणे, 14 मार्च : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित नेता एवं विधायक टी. राजा सिंह (T Raja Singh) ने कहा है कि भारत को 2026 तक ''अखंड हिंदू राष्ट्र'' घोषित कर दिया जाएगा. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रहाता में हिंदू संगठनों द्वारा हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टी. राजा सिंह ने कहा कि अहमदनगर और हैदराबाद शहरों का नाम बदलकर क्रमशः अहिल्याबाई नगर और भाग्यनगर कर दिया जाएगा.

टी. राजा सिंह ने कहा, ‘‘हिंदू मांग कर रहे हैं कि देश को 'अखंड हिंदू राष्ट्र' बनाया जाए. अगर 50 से अधिक इस्लामिक देश और 150 से अधिक ईसाई राष्ट्र हो सकते हैं, तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित क्यों नहीं किया जा सकता?, जहां बहुसंख्यक आबादी हिंदुओं की है. ’’ हैदराबाद में गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजा सिंह ने कहा, ‘‘ चाहे कुछ भी हो, 2025 और 2026 में, भारत को 'अखंड हिंदू राष्ट्र' घोषित किया जाएगा. यह मैं नहीं कह रहा, यह सभी साधु-संतों की दहाड़ है और यह उनकी भविष्यवाणी है. ’’ यह भी पढ़ें : उप्र सरकार चैत्र नवरात्रि के दौरान राज्य भर में विशेष धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों का नाम बदलना अभी शुरुआत है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल में औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद शहर का नाम बदलकर 'धाराशिव' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2023 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).