भारत ने राजनयिक छूट समाप्त करने की दी चेतावनी, कनाडा ने अपने 41 राजनयिकों को बुलाया
कनाडा ने आरोप लगाए हैं कि उपनगरीय वैंकूवर में हुई एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या में भारत का हाथ हो सकता है. इसके बाद से भारत और कनाडा के संबंधों में तनाव बढ़ गया है. ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) ने पहले बताया था कि भारत ने कनाडा से अपने 62 राजनयिकों में से 41 को हटाने को कहा है.
कनाडा ने आरोप लगाए हैं कि उपनगरीय वैंकूवर में हुई एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या में भारत का हाथ हो सकता है. इसके बाद से भारत और कनाडा के संबंधों में तनाव बढ़ गया है. ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) ने पहले बताया था कि भारत ने कनाडा से अपने 62 राजनयिकों में से 41 को हटाने को कहा है. इसके बाद कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने बृहस्पतिवार को कहा कि 41 राजनयिकों को भारत में सेवा से हटा दिया गया है.
जॉली ने कहा कि शेष 21 कनाडाई राजनयिक अपवाद हैं और वे भारत में ही रहेंगे. जॉली ने कहा कि राजनयिक छूट हटाना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और इसी वजह से कनाडा जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा. इससे पहले, भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भारत से कनाडाई राजनयिकों की संख्या कम किए जाने की मांग की थी और कहा था कि उनकी संख्या कनाडा में सेवारत भारतीय राजनयिकों की संख्या से अधिक है. यह भी पढ़ें : बुजुर्ग महिला से 1लाख 50 हजार डॉलर चुराने के आरोप में भारतीय हैकर अमेरिका में गिरफ्तार
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि 45 वर्षीय सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में ‘‘भारत की संलिप्तता’’ होने की आशंका है. भारत कई वर्षों से कहता रहा है कि भारतीय मूल का कनाडाई नागरिक निज्जर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2023 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

