देश की खबरें | पाकिस्तानी हमलों को नाकाम करने के लिए भारत ने एस-400 प्रणाली, बराक-8 और आकाश मिसाइल का इस्तेमाल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने बुधवार रात 15 भारतीय शहरों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की कोशिशों को नाकाम करने के लिए बराक-8 मिसाइल, एस-400 ट्रायम्फ वायु रक्षा प्रणाली, सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल और स्वदेश विकसित ड्रोन रोधी उपकरण का इस्तेमाल किया। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ मई भारत ने बुधवार रात 15 भारतीय शहरों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की कोशिशों को नाकाम करने के लिए बराक-8 मिसाइल, एस-400 ट्रायम्फ वायु रक्षा प्रणाली, सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल और स्वदेश विकसित ड्रोन रोधी उपकरण का इस्तेमाल किया। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल कर अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि इनमें से प्रत्येक मिसाइल को मार गिराया गया और कोई भी अपने निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर को भी निशाना बनाया गया, जिसे आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ माना जाता है।

एक सूत्र ने कहा, “इंटिग्रेटेड काउन्टर अनमैन्ड एरियल सिस्टम (यूएएसत्र ग्रिड), एस-400 ट्रायम्फ प्रणाली, बराक-8 मिसाइल, सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल और डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) की ड्रोन रोधी प्रौद्योगिकियों ने मिलकर एक ऐसा हवाई कवच तैयार किया, जिसने मजबूती से हमलों को नाकाम कर दिया।”

सूत्र के अनुसार, “भारत ने सिर्फ बचाव ही नहीं किया। उसने तेजी और सटीकता के साथ जवाबी कार्रवाई भी की। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की मुख्य भूमि पर हमला किया, लाहौर में एचक्यू-9 वायु रक्षा इकाई को नष्ट कर दिया और प्रमुख राडार ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया।”

सूत्रों ने कहा कि भारत की त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में निर्मित वायु रक्षा तंत्र की ताकत को प्रदर्शित किया और पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली के “खोखलेपन को उजागर” किया।

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिये 2021 में ऑर्डर किए गए और भारत में निर्मित ‘आत्मघाती ड्रोन’ को भी पहली बार संघर्ष में आजमाया गया।

सूत्र ने कहा, “इन ड्रोन ने विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ सटीक हमले किए, जिससे पाकिस्तान के सुरक्षा बल हैरान रह गए।”

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सशस्त्र बलों ने कराची और लाहौर में हवाई रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाने और नष्ट करने के लिए इजराइली ड्रोन ‘हारोप’ का भी इस्तेमाल किया, जो अब स्थानीय स्तर पर भी बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन उपकरणों और प्रणालियों के इस्तेमाल तथा स्कैल्प और हैमर मिसाइल से लैस राफेल लड़ाकू विमानों की रणनीतिक तैनाती ने सैन्य अभियानों को सटीकता के साथ अंजाम देने की भारत की क्षमता को प्रदर्शित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\