देश की खबरें | भारत ने वैश्विक कार्बन बजट में अपने हिस्से से बहुत कम इस्तेमाल किया: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत सरकार ने कहा है कि सरकार ने वैश्विक कार्बन बजट में अपने हिस्से से काफी कम उपयोग किया है और उसका कार्बन उत्सर्जन बढ़ सकता है क्योंकि यह एक विकासशील देश है जहां सतत विकास और गरीबी उन्मूलन इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई भारत सरकार ने कहा है कि सरकार ने वैश्विक कार्बन बजट में अपने हिस्से से काफी कम उपयोग किया है और उसका कार्बन उत्सर्जन बढ़ सकता है क्योंकि यह एक विकासशील देश है जहां सतत विकास और गरीबी उन्मूलन इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

वैश्विक कार्बन बजट, एक निश्चित अवधि में अनुमत कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन की कुल मात्रा है। फरवरी 2021 में संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफसीसीसी) को सौंपी गई भारत की तीसरी द्विवार्षिक अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में देश का शुद्ध ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन 2.5 अरब टन था।

केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा को बताया, ‘‘हमारा प्रति व्यक्ति उत्सर्जन 1.96 टन है जो दुनिया के प्रति व्यक्ति जीएचजी (ग्रीनहाउस गैस) उत्सर्जन के एक तिहाई से भी कम है और 2016 में हमारा वार्षिक उत्सर्जन वैश्विक उत्सर्जन का केवल पांच प्रतिशत रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने 1850 से 2019 तक वैश्विक संचयी उत्सर्जन में केवल चार प्रतिशत का योगदान दिया है, जबकि यहां मानव जाति का करीब छठा हिस्सा निवास करता है।’’

भारत ने दोहराया कि विकसित देशों द्वारा पूर्व में किए गए और वर्तमान ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार हैं और इसलिए इन देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों का नेतृत्व करना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक समस्या है, जिससे मिलकर निपटा जाना चाहिए और राष्ट्रों को वैश्विक कार्बन बजट के अपने संबंधित हिस्से का ही उपयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘इस मानदंड के हिसाब से भारत ने वैश्विक कार्बन बजट के अपने हिस्से से बहुत कम उपयोग किया है।’’

चौबे ने कहा कि उत्सर्जन में वृद्धि की वैश्विक दर की तुलना भारत की विकास दर से नहीं की जा सकती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\