देश की खबरें | भारत-अमेरिका संबंध लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर प्रतिबद्धता जैसे साझा मूल्यों पर टिके : विदेश मंत्रा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत-अमेरिका संबंध लोकतांत्रिक सिद्धांतों को लेकर प्रतिबद्धता समेत साझा मूल्यों और आपसी हितों की नींव पर स्थापित हैं।
नयी दिल्ली, 19 नवंबर विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत-अमेरिका संबंध लोकतांत्रिक सिद्धांतों को लेकर प्रतिबद्धता समेत साझा मूल्यों और आपसी हितों की नींव पर स्थापित हैं।
विदेश मंत्रालय का यह बयान अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद आया है। बाइडन ने बातचीत के बाद कहा था कि वह ''देश और विदेश में लोकतंत्र को मजबूत करने'' समेत साझा वैश्विक चुनौतियों पर मोदी के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।
यह भी पढ़े | Gujarat: गुजरात सरकार का फैसला, कोरोना महामारी के चलते राज्य में 23 नवंबर तक नहीं खुलेंगे स्कूल और कॉलेज.
लोकतंत्र के मजबूत करने के बाइडन के बयान पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ''प्रधानमंत्री और निर्वाचित राष्ट्रपति के बीच 17 नवंबर को फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने में रुचि की बात दोहराई।''
प्रवक्ता ने कहा, ''दो परिपक्व और मजबूत लोकतांत्रिक देश होने के नाते, हमारे संबंध लोकतांत्रिक सिद्धांतों को लेकर प्रतिबद्धता समेत साझा मूल्यों और आपसी हितों की नींव पर स्थापित हैं।''
इस बीच विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बृहस्पतिवार को कहा कि लचीली अर्थव्यवस्था के निर्माण के प्रयासों में अमेरिका भारत का प्राकृतिक साझेदार है।
अमेरिका भारत सामरिक साझेदारी फोरम के साथ डिजिटल माध्यम से संवाद के दौरान विदेश सचिव ने कहा, ''हमारा मानना है कि लचीली अर्थव्यवस्था के निर्माण की हमारी कोशिशों में अमेरिका भारत का प्राकृतिक साझेदार है। ''
उन्होंने कहा, ''हमारे द्विपक्षीय संबंधों की उल्लेखनीय विशेषताओं में से एक अमेरिका में भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए एक साथ काम करने के लिए मजबूत द्विपक्षीय समर्थन है। हम इसे और मजबूत तथा समेकित करने के लिए नए अमेरिकी प्रशासन के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 01:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

