देश

Madhya Pradesh Shocker: विदिशा में 70 साल की महिला के साथ रेप के बाद हत्या, दरिंदों ने गुप्तांगों और मुंह में भरी मिट्टी

मध्य प्रदेश के विदिशा शहर से मानवता को शर्मसार कर देनें वाली एक खबर सामने आई है. जी हां विदिशा शहर के ग्यारसपुर थाना इलाके में एक 70 साल की वृद्ध महिला के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सामना आया है. यहीं नहीं अज्ञात दरिंदों ने वृद्ध महिला के साथ दरिंदगी करने के बाद उसके गुप्तांगों में एवं मुंह में मिट्टी भर दी थी.

Madhya Pradesh Shocker: विदिशा में 70 साल की महिला के साथ रेप के बाद हत्या, दरिंदों ने गुप्तांगों और मुंह में भरी मिट्टी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

भोपाल, 19 नवंबर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) शहर से मानवता को शर्मसार कर देनें वाली एक खबर सामने आई है. जी हां विदिशा शहर के ग्यारसपुर (Gyaraspur) थाना इलाके में एक 70 साल की वृद्ध महिला के साथ रेप (Rape) के बाद हत्या का मामला सामना आया है. यहीं नहीं अज्ञात दरिंदों ने वृद्ध महिला के साथ दरिंदगी करने के बाद उसके गुप्तांगों में एवं मुंह में मिट्टी भर दी थी. इस खबर की सूचना मिलने के पश्चात् पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है.

इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि जब वह लोग अपनी खेतों की तरफ जा रहे थे तब उन्हें रास्ते में वृद्धा का शव नग्न अवस्था में नजर आया. पहले तो लोग वृद्धा का शव देखकर स्तब्ध रह गए. फिर उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को इसकी खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों को इसकी जानकारी दी.

यह भी पढ़ें- Gangrape in Mumbai Hotel: इंगेजमेंट पार्टी में बुलाकर मुंबई के एक होटल में तीन लोगों द्वारा महिला का गैंगरेप

बताया जा रहा है कि इस वारदात को आरोपियों ने तब अंजाम दिया जब वृद्धा अपने खेत में सिंचाई के लिए गई थी. इस दौरान अज्ञात दरिंदों ने वृद्ध महिला को अकेला देखकर इस घटना को अंजाम दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).